Posts

Showing posts from November, 2022

*आज वीर अभिमन्यु का किया जाएगा मंचन*

Image
पूर्वजों चली आ रही ग्राम नंदेली की हिंदी नाटक काफी प्रसिद्धि को प्राप्त कर चुकी है। आप सबको हम बताना चाहेंगे कि नंदेली गांव का नाटक सन 1949 से चली आ रही है। गांव के गौंटिया एवं शहीद नंद कुमार पटेल जी के पिताजी स्वर्गीय महेंद्र सिंह पटेल के द्वारा इस नाटक की शुरुआत की गई थी तब से लेकर आज तक यह नाटक गांव के कलाकारों द्वारा प्रतिवर्ष किया मंचन जाता है। बीच में 7 वर्ष यह नाटक नहीं हो पाया। गांव के युवाओं ने पूर्वजों के द्वारा किए गए स्नातक को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया,और आज उनके आशीर्वाद से यह नाटक प्रतिवर्ष किया जाता है। 20 नवंबर रविवार से 22 नवंबर तक *श्रीकृष्ण अवतार* नाटक हुआ और आज 23 नवंबर बुधवार को महान धार्मिक नाटक *"वीर अभिमन्यु"* का मंचन किया जाएगा। वीर अभिमन्यु के द्वारा किस तरह चक्रव्यूह को तोड़ने का प्रयास किया जाता है इस नाटक को देखने के लिए नवयुवक नाटक मंडली आप सभी को निवेदन करती है।

*नंदेली में आज से अगले तीन दिवस तक रहेगी हिंदी नाटक की धूम*

Image
आप सभी को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि हमारे ग्राम नंदेली में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिंदी नाटक का मंचन करने जा रहे हैं। हमारा यह नाटक मनोरंजन मात्र नहीं है अपितु यह नाटक हमारे पूर्वजों को याद करने उनके प्रेरणाओं को अपने जीवन में उतारने तथा सभी को एकता के सूत्र में बांधने के लिए यह का मंचन किया जाता है। अतः आप सभी आज 20 नवंबर से 22 नवम्बर तक अपने इष्ट मित्रों एवं परिवार सहित हमारे गांव आकर कृष्ण अवतार एवं वीर अभिमन्यु नाटक का मंचन देखने के लिए सादर निवेदन करते हैं। ⚛️ *1949 से चली आ रही है नंदेली गांव का यह हिंदी नाटक* ⚛️ *इस नाटक में गांव के सभी लोगों की रहती है सहभागिता* ⚛️ *रात्रि ठीक 8:00 बजे निर्धारित समय पर नाटक का मंचन* ⚛️ *शहीद नंद कुमार पटेल भी कर चुके हैं इस नाटक में अभिनय* ☸️ *20 नवंबर से 22 नवंबर तक तीन दिवस होगा नाटक का मंचन* ☸️ *कृष्ण अवतार एवं वीर अभिमन्यु नाटक का होगा मंचन*