*आज वीर अभिमन्यु का किया जाएगा मंचन*

पूर्वजों चली आ रही ग्राम नंदेली की हिंदी नाटक काफी प्रसिद्धि को प्राप्त कर चुकी है। आप सबको हम बताना चाहेंगे कि नंदेली गांव का नाटक सन 1949 से चली आ रही है। गांव के गौंटिया एवं शहीद नंद कुमार पटेल जी के पिताजी स्वर्गीय महेंद्र सिंह पटेल के द्वारा इस नाटक की शुरुआत की गई थी तब से लेकर आज तक यह नाटक गांव के कलाकारों द्वारा प्रतिवर्ष किया मंचन जाता है। बीच में 7 वर्ष यह नाटक नहीं हो पाया। गांव के युवाओं ने पूर्वजों के द्वारा किए गए स्नातक को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया,और आज उनके आशीर्वाद से यह नाटक प्रतिवर्ष किया जाता है।
20 नवंबर रविवार से 22 नवंबर तक *श्रीकृष्ण अवतार* नाटक हुआ और आज 23 नवंबर बुधवार को महान धार्मिक नाटक *"वीर अभिमन्यु"* का मंचन किया जाएगा। वीर अभिमन्यु के द्वारा किस तरह चक्रव्यूह को तोड़ने का प्रयास किया जाता है इस नाटक को देखने के लिए नवयुवक नाटक मंडली आप सभी को निवेदन करती है।

Comments

Popular posts from this blog

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना

Computer Education Center Nandeli