Posts

Showing posts from September, 2023

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना

Image
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस कार्यशाला के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ का शुभारंभ आज 08/09/2023 को हमारे विद्यालय महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नन्देली में किया गया। जिसमें सर्वप्रथम श्री सुशील कुमार एक्का सर जी का आगमन हुआ उन्होंने साक्षरता दिवस के बारे में सभी बच्चों को ज्ञानवर्धक बातें बताये एवं साक्षरता स्लोगन को अर्थपूर्ण समझाया तथा विद्यालय के सभी बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता रैली हेतु सज्ज कराने में सहायता किये। इस रैली को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु हमारे विद्यालय के प्राचार्य सुश्री दीपिका देवांगन एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ श्री सुशील एक्का सर जी एवं श्री भोजराम पटेल सर जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वीडियो का लिंक :-  👉  अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना साक्षरता रैली संपन्न होने के पश्चात विद्यालय में साक्षरता सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री निराकार पटेल जी (जिला पंचायत अध्यक्ष रायगढ़), श्री सुशील कुमार एक्का जी (कार्यक्रम समन्वयक रा. से. यो. शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़),...