सभापति परसराम पटेल ने होली त्यौहार पर बधाई दी

*सभापति परसराम पटेल ने होली त्यौहार पर बधाई दी*
*अठारह गढ़ फूल माली समाज छ.ग.एवं उड़ीसा के सभापति सम्माननीय परसराम पटेल ने समाज के पदाधिकारियों पूर्व पदाधिकारियों शक्ति स्वरूपा माताएं बहने एवं ऊर्जावान युवकों के साथ-साथ समस्त स्वजातीय बंधुओं को होली पर्व की बधाई दी है। परस राम पटेल ने समाज की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि ‘होली का पर्व पारिवारिक, सामाजिक तथा राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह त्योहार हमारी गौरवशाली संस्कृति की धरोहर है। होली सिर्फ रंगों का त्यौहार ही नहीं बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। होली पर्व को पारंपरिक उल्लास और भाई-चारे के साथ मनाये। रंगों का त्योहार एकजुटता और सद्भाव की भावना का प्रतीक है। लोगों के बीच खुशियां बांटने और आपसी भाईचारा और सौहार्द को मजबूत बनाने का दिन है।' इस दौरान सभापति ने सभी से सौहार्दपूर्ण तरीके से सुरक्षित होली मनाने की अपील की है।*

Comments

Popular posts from this blog

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना

Computer Education Center Nandeli